hindmedianews
Breaking News
अन्य

सतर्क भारत, समृद्ध भारत के तहत मनाया जा रहा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने अधिकारी, कर्मचारियों को दिलाई प्रतिज्ञा

 

 

Adv

धमतरी 28 अक्टूबर 2024/ शासन के निर्देशानुसार ’’सतर्क भारत समृद्ध’’ भारत के तहत जिले में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 मनाया जाना है। इसके मद्देनजर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने आज कलेक्टोरेट में अधिकारी, कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जी.आर.मरकाम, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रीति दुर्गम सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा में कहा गया कि मेरा विश्वास है कि हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार बड़ी बाधा है। भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिए सभी संबंधित पक्षों जैसे सरकार, नागरिकों तथा निजी क्षेत्र को एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। मेरा मानना है कि प्रत्येक नागरिक को सतर्क होना चाहिए तथा उसे सदैव ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध होना चाहिए तथा भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्ष में साथ देना चाहिए। अतः मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूं तिक जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करूंगा, ना तो रिश्वत लूंगा और ना ही रिश्वत दूंगा, सभी कार्य ईमानदारी तथा परादर्शी रीति से करूंगा, जनहित में कार्य करूंगा, अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करूंगा और भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित एजेंसी को दूंगा।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

योगेश फाउंडेशन द्वारा मदर्स डे पर 12,गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार वितरित किया गया। 30 बच्चे एवं 35 माताओं को पौष्टिक भोज भी करवाया गया।

Chunesh Sahu

वनांचल ग्राम सरईसेत में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव

hindmedianews

सहकार भारती संघ ने पहलगाव में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा कि

Chunesh Sahu

*”राज्य शिक्षा सेवा के माध्यम से शिक्षा विभाग में हो जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक, संयुक्त संचालक, अपर संचालक के पद पर अधिकारियों का चयन” ..*

Chunesh Sahu

कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था दुरूस्थ करने यातायात पुलिस का बाईक पेट्रोंलिग अभियान शुरू

hindmedianews

भुइयां “जिम्मेवारी और जतन” कार्यक्रम का आयोजन सतत कृषि और पर्यावरण संरक्षण पर हुआ व्यापक संवाद

hindmedianews