hindmedianews
Breaking News
अन्य

*धमतरी पुलिस द्वारा दशहरा महोत्सव में आने वाले आमजन को सुगम यातायात उपलब्ध कराने हेतु एकलव्य खेल परिसर को बनाया गया पार्किंग स्थल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी पुलिस यातायात द्वारा दशहरा महोत्सव में आने वाले वाले आमजन को सुगम यातायात उपलब्ध कराने हेतु एकलव्य खेल परिसर को पार्किंग स्थल बनाया गया है, जिसमें दशहरा महोत्सव देखने आने वाले आमजन अपने दोपहिया, चारपहिया वाहनों को एकलव्य खेल परिसर में पार्किंग कर सकेगें।
दशहरा महोत्सव के दौरान अंबेडकर चौक से नहर नाका, दानीटोला तक भारी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध रहेगा, साथ ही घड़ी चौक से विंध्यवासिनी मंदिर तक में तीनपहिया, चारपहिया वाहन पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सदर मार्ग से होकर आने वाले आमजन रामबाग होकर ब्रम्ह चौक होते हुए पार्किंग स्थल एकलव्य खेल परिसर पहुंचेंगें, इसी प्रकार अंबेडकर चौक, रूद्री की ओर से आने वाले आमजन भी लक्ष्मी निवास, ब्रम्ह चौक होकर पार्किंग स्थल एकलव्य खेल परिसर पहुंचेंगें, नहर नाका, दानीटोला की ओर से आने वाले आमजन समारू हॉटल के सामने से होकर एकलव्य खेल परिसर में वाहन पार्किंग करेगें।

यातायात पुलिस दशहरा महोत्सव देखने आने वाले सभी वरिष्ठ नागरिक, आमजन से अपील करती है, कि आम रास्ता में अपने वाहन को बेतरतीब खड़े न करे, यातायात पुलिस के द्वारा बनाये गये अस्थायी पार्किंग में ही अपने वाहन को पार्क कर असुविधा से बचे।

 

चुनेश साहू 7049466638

 

 

 

 

 

संबंधित पोस्ट

*सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी* *गोंडेरास और नीलावाया में ऐतिहासिक सुशासन चौपाल*

Chunesh Sahu

सामूहिक श्रमदान से बदल रही दर्री तालाब की तस्वीर-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

hindmedianews

*गुण्डरदेही में संपन्न हुआ ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’, वरिष्ठ नेताओं ने किया मार्गदर्शन* “दो दिवसीय कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने सीखी संगठन की बारीकियां, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ से हुआ समापन

Chunesh Sahu

अवैध शराब परिवहन करने वाले अंतर्राज्यीय युवकों को रेंगाखर पुलिस ने धर दबोचा

hindmedianews

*मोदी है तो मुमकिन हो या न हो… लेकिन PMGSY के सड़कों में गड्ढा होना जरूर मुमकिन है…* *सड़क में तालाबनुमा गड्ढा…. टूटी रेलिंग… बेतहाशा बदबू…. थूकपॉलिश मरम्मत…*

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu