hindmedianews
Breaking News
अन्य

 *बोईरगांव, मारागांव, मेचका में आयोजित विशेष शिविर में 55 कमार हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित* 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी 05 सितम्बर 2024/ शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ देने प्रधानमंत्री जनमन योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बसाहटों में बीते 23 अगस्त से लगातार विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बोईरगांव, मारागांव और मेचका में विशेष शिविर आयोजित कर कुल 55 कमार हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसमें में आयुष्मान कार्ड 08, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 10, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 10, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 9, सुकन्या समृद्धि योजना के 05, श्रम कार्ड के 13 कमार हितग्राहियों क़ो लाभान्वित किया गया।

            गौरतलब है कि कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति कमार को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने विशेष अभियान जिले में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कमार बसाहटो में विभिन्न विभागों द्वारा शिविर आयोजित कर शासन की योजनाओं आधार कार्ड पंजीयन, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, राशन कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मन निधि, फसल ऋण, सुकन्या समृद्धि, मातृ वंदन, कुपोषण, आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल, जनधन खाता, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, जन्म प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका, जाति प्रमाण पत्र, विश्वकर्म योजना, श्रम कार्ड, ड्रॉप आउट बच्चों को प्रवेश और नल जल योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

आज ग्राम भाठागाँव आर मंडल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ RSS. द्वारा संघ शताब्दी वर्ष 100 वर्ष पूर्ण होने पर विजयदशमी पर्व का पौरूप पराक्रम और शक्ति जागरण

Chunesh Sahu

*मोदी है तो मुमकिन हो या न हो… लेकिन PMGSY के सड़कों में गड्ढा होना जरूर मुमकिन है…* *सड़क में तालाबनुमा गड्ढा…. टूटी रेलिंग… बेतहाशा बदबू…. थूकपॉलिश मरम्मत…*

Chunesh Sahu

*युक्तियुक्तकरण पर सरकार चिंतन कर ,शिक्षक साझा मंच से बातचीत करें* सरकार,सरकारी स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों को ही सरकारी नौकरी दे – पुरुषोत्तम निषाद

Chunesh Sahu

*भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप; हिंदू जागरण मंच ने की FIR और कड़ी कार्रवाई की मांग*।

Chunesh Sahu

*भाजपा के लिए समर्थन मांगने दिखाई सक्रियता :- संध्या अजेंद्र साहू*

Chunesh Sahu

*ग्राम कुहकुहा के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट* *ग्रामीणों ने सरपंच पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप*

Chunesh Sahu