hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की अनुशंसा पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्यों के लिए 12 लाख 64 हजार 600 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा, पंडरिया विधायक  भावना बोहरा की अनुशंसा पर कलेक्टर  जनमेजय महोबे द्वारा पंडरिया विधानसभा के अलग-अलग ग्रामों में निर्माण कार्यों के लिए विधायक निधि अंतर्गत (प्रभारी मंत्री मद) 12 लाख 64 हजार 600 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा, पंडरिया को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।

विधायक निधि अंतर्गत (प्रभारी मंत्री मद) से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड पंडरिया अंतर्गत ग्राम पीपरखुंटी, ग्राम पंचायत पड़कीकला में परमेश्वर के घर से लक्ष्मण के ट्यूबेल तक (200 मीटर लंबाई) सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 9 लाख 3 हजार रूपए और विकासखंड सहसपुर लोहारा ग्राम पंचायत गौरमाटी में हाईस्कूल से मेन रोड़ तक (80 मीटर लंबाई) सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 61 हजार 600 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

संबंधित पोस्ट

विश्वास का मुहर लगाने प्रतिबद्ध है बिहार की जनता ,एनडीए गठबंधन और केंद्र की भाजपा सरकार पर है भरोसा: भावना बोहरा

hindmedianews

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की सौजन्य मुलाकात

Chunesh Sahu

जिले के विकास कार्यों को लेकर कलेक्टर और भाजपा प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई महत्वपूर्ण चर्चा*

Chunesh Sahu

कुकदुर परियोजना में जन जागरूकता के साथ मनाई गई राष्ट्रीय कृमि दिवस की द्वितीय चरण

Admin

गंगोत्री से गंगासागर तक भगवामय हुआ देश, बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: भावना बोहरा 

Sakshi Bansod

आदि सेवा पखवाड़ा पर्व का आयोजन दिनांक 17 सितंबर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक

Chunesh Sahu