hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

दूरस्थ थानो में पदस्थ जवानो की चिंता का पुलिस कप्तान ने किया निदान, बच्चों के लिए दिए निः शुल्क बस सेवा 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पुलिस जवानों के विद्यार्थी बालक/ बालिकाओं के विद्यालय जाने व वापस घर आने हेतु निशुल्क बस परिवहन का किया गया शुभारंभ
कबीरधाम ,जिले के पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा पुलिस अधिकारी/जवानों के बच्चे जो केंद्रीय विद्यालय महाराजपुर में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उन सभी बच्चों के स्कूल जाने व स्कूल से वापस आने हेतु निशुल्क बस परिवहन की सेवा उपलब्ध कराया गया।जिले के पुलिस विभाग में नियुक्त अधिकारी/जवान जो अलग-अलग थाना/चौकी/ नक्सल क्षेत्र में तैनात है, तथा बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने हेतु केंद्रीय विद्यालय महाराजपुर में एडमिशन करा विद्यालय भेज रहे हैं। व्यस्त ड्यूटी शेड्यूल के करण उन सभी के द्वारा बच्चों के स्कूल आने जाने हेतु परिवहन की चिंता व्यक्त की गई थी। जिसकी सूचना कबीरधाम जिले के पुलिस कप्तान को मिलते ही बिना विलंभ किये, आज दिनांक-12.08.2024 को प्रात: 6:30 बजे पुराना पुलिस लाइन से शासकीय बस को पुलिस परिवार के विद्यार्थी छात्र-छात्राओं के परिवहन हेतु उपलब्ध करा पुलिस ध्वज दिखाकर विद्यालय रवाना किया गया। पुलिस कप्तान के इस पहल से पुलिस परिवार के सैकड़ो बच्चों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री लालजी सिंहा एवं अधिक संख्या में पुलिस परिवार एवं बच्चे उपस्थित रहकर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के इस पहल की खूब सराहना की गई।

संबंधित पोस्ट

ग्राम चिचबोड मे सात दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुक्रवार को समापन

Chunesh Sahu

थाना पंडरिया क्षेत्र में फेसिंग जाली चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, वन विकास निगम का था सामान

hindmedianews

सूना मकान पाकर चोरी करने वाले आरोपी को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sakshi Bansod

शाला प्रवेश उत्सव में जिले के विभिन्न शालाओं में शामिल हुए, जिला पंचायत अध्यक्ष,

Chunesh Sahu

थाना स0 लोहारा जिला कबीरधाम छग0 आबकारी एक्ट , जुआ एक्ट अन्य अपराधिक गतिविधियो पर लोहारा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही  ,

Sakshi Bansod

*इंडियन फेडरेशन फॉर वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ दिल्ली 1950) में शिवशंकर सोनपीपरे सचिव (केंद्र) नियुक्त* ….

Chunesh Sahu