hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

संकुल स्तरीय पालक मेगा बैठक हुई संपन्न , शासन की 12 शिक्षा एजेंडा की दी गई जानकारी पालकों ने सराहा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया: आज दिनांक 06/08/ 2024 को समय 12:30 बजे से संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन की शुरुआत मां सरस्वती की चलचित्र पर पूजा अर्चना कर संकुल प्राचार्य श्री जी आर साहू की अध्यक्षता व संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री उत्तम लॉयल उपस्तिथि में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  उत्तम लॉयल संकुल शैक्षिक समन्वयक के द्वारा पालक शिक्षक मेगा बैठक के रूपरेखा पर सविस्तार जानकारी साझा किया गया। साथ ही साथ पालक शिक्षक मेगा बैठक पर संकुल प्राचार्य श्री जी आर साहू के द्वारा उपस्थित प्रधान पाठक, शिक्षक, पालक SMC सदस्य, शिक्षाविद आदि को उक्त आयोजन के उद्देश्य व पालक ,शिक्षक के दायित्व ,बच्चो की शिक्षा ,शासन की महत्व पूर्ण योजना के अलावा शासन द्वारा जारी 12 एजेंडा के संदर्भ में विस्तार पूर्वक जानकारी बताया गया।उक्त कार्यक्रम में जिला स्तर से निरीक्षण अधिकारी के रूप में अर्जुन चंद्रवंशी बीआरसी पंडरिया उपस्थित रहे उनके द्वारा शासन के द्वारा जारी पालक शिक्षक मेगा बैठक के महत्वपूर्ण 12 एजेंडा पर प्रकाश डालते हुए पालक ,शिक्षक, एसएमसी सदस्यों ,को विस्तार पूर्वक जानकारी बताया गया। शिक्षाविद के रूप में  उनाराम बांधेकर सर के द्वारा पालक,शिक्षक के जिम्मेदारी व कर्तव्य पर रोशनी डालते हुए अपनी बात साझा किए । वरिष्ठ शिक्षक श्री संग्राम चंद्रवंशी व काउंसलर के रूप में आदरणीय शर्मा जी इसके अलावा संकुल केंद्र पंडरिया के अंतर्गत समस्त प्राथमिक,माध्यमिक और उत्तर माध्यमिक विद्यालय से MS संस्था प्रमुख -सुश्री अनीता राज,  पुष्पा देवी डहरिया, श्री बालमुकुंद माहेश्वरी, साधेलाल कुर्रे, प्रभारी प्रधान पाठक के रूप में कलम सिंह ऑरकेरा , प्राथमिक संस्था प्रमुख  फिरतू सिंह मरकाम, शत्रुघ्न प्रसाद बघेल,श्रीमती वैजंती डाहिरे, श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती ममता धुर्वे , श्रीमती निर्मला साहू, प्रभारी प्रधान पाठक श्री पूर्णानंद भास्कर के अलावा वरिष्ठ व्याख्याता श्री दिनेश कुमार शर्मा, श्री धरम दास चेलक, शिक्षक के रूप में श्री सुरेश सिंह ठाकुर , चैतराम सोरी , सरस्वती भास्कर, सहायक शिक्षक के रूप में  जितेंद्र शर्मा, श्री राजेश उईके,  पदूम सिंगरौल, जुगल चंद्राकर,  मनोज धुर्वे एवम अन्य शिक्षक ,पालक गण ,SMC अध्यक्ष  गणेश चौरसिया,  दुर्गा प्रसाद धुर्वे, के अलावा विद्यालय के एसएससी सदस्य उपस्थित रहे। उक्त आयोजन पर एसएमसी अध्यक्ष, पालक , उपस्थित प्रधान पाठक,शिक्षकों के द्वारा पालक शिक्षक मेगा बैठक के मुद्दे के संबंध में अपना अपना विचार प्रस्तुत किए।उक्त कार्यक्रम का समापन एक वृक्ष पेड़ मां के नाम पर सामूहिक रूप से संकुल प्राचार्य, बीआरसीसी ,शैक्षिक समन्वयक,प्रधान पाठक ,शिक्षक द्वारा मिलजुल कर वृक्ष रोपण किया गया। इस प्रकार पालक शिक्षक मेगा बैठक कार्यक्रम सभी के सहयोग से बहुत सफल रहा।

संबंधित पोस्ट

शक्कर कारखाना प्रशासन के मनमानी से श्रमिकों में नौकरी जाने का खौफ

Sakshi Bansod

भुवन पटेल बने छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को मिला मजबूत नेतृत्व

Sakshi Bansod

*लुकेश्वरी सुरेन्द्र साहू के प्रचार प्रसार में…. ग्रामीण कर रहें खुलकर समर्थन…*

Chunesh Sahu

गोंडवाना पार्टी को झटका, नीलकंठ के नेतृत्व और भूपेश सरकार से प्रभावित होकर सैकड़ों ने थामा कांग्रेस का हाथ

hindmedianews

*जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का उद्देश्य हो रहा सार्थक* *देश-विदेश के पर्यटक आ रहे हैं संग्रहालय* *विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा आम लोगों के लिए बना प्रेरणा और ज्ञान का केन्द्र* *उद्घाटन के लगभग दो महीनों में 72 हजार से अधिक लोगों ने किया अवलोकन*

Chunesh Sahu

भीम आर्मी ने यूजीसी के नए नियमों का किया समर्थन

Chunesh Sahu