hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

प्राथमिक शाला रहमान कापा में निकाली गई जन-जागरूकता रैली

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

पंडरिया – विकासखंड अंतर्गत संकुल बिरकोना के वनांचल में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला रहमान कापा में आज स्कूली बच्चों ने मौसमी बीमारी, डायरिया, डेंगू, मलेरिया, सर्पदंश से बचाव हेतु जन जागरूकता रैली निकाली गई। शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर के नेतृत्व में बच्चे हाथों में पोस्टर लिए, नारे लगाते हुए जैसे मलेरिया के लक्षण चार- कंपकंपी, सिर दर्द, उल्टी, बुखार। डायरिया- बार बार हो दस्त, पानी पियो मस्त। सर्पदंश – अगर दिखे दो निशान, जहरीले सांप का है पहचान। डेंगू – आंखे गला हो लाल, हड्डी सिर दर्द का कष्ट।
मच्छर के उत्पत्ति वाले स्थान को करना है नष्ट। स्वास्थ्य केंद्र में रक्त जांच कराएं, मलेरिया होने पर निःशुल्क उपचार पाएं। आदि विभिन्न नारों के साथ ग्राम का भ्रमण कर शिक्षक तथा विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। ताकि वे इस प्रकार के गंभीर बीमारियों से सचेत रहें। शिक्षक ने बताया कि मच्छर कही भी ठहरे हुए पानी में पनपता है जो एक जगह स्थिर हो जाता है। बारिश का मौसम चल रहा है लोग इस बात का ध्यान रखें कि उनके आसपास पानी जमा होने ना पाए।

संबंधित पोस्ट

हिंदू धर्म ध्वज झंडा चौक़ के पास चल रहा झटका मुर्गा दुकान ,काट काट बेचें जा रहे मुर्गे मुर्गिया

hindmedianews

सनराइस पब्लिक स्कूल में किया गया नवरात्रि महोत्स्व सह  रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

hindmedianews

कबीरधाम कलेक्टर वर्मा स्वंय कुदाली से सड़क खोद कर की गुणवत्ता की जांच, ग्राम बटूराकछार और खडौदाखुर्द में सीसी रोड निर्माण कार्य गुणवत्ताहिन 

hindmedianews

विकासखंड स्तरीय कीप टॉकिंग अंग्रेजी प्रशिक्षण के तीन चरण का समापन

hindmedianews

Chunesh Sahu

एक अगस्त से होने जा रहे हैं ये बदलाव, खत्म हो रही है इन कार्यों की समयसीमा, आपके लिए जानना जरूरी

Admin