hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*प्रतिबंध के बावजूद रुद्री बैराज में दौड़ रहें हैं भारी वाहन…* *बैराज़ को खतरा… सुरक्षा की दरकार…*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*प्रतिबंध के बावजूद रुद्री बैराज में दौड़ रहें हैं भारी वाहन…*

*बैराज़ को खतरा… सुरक्षा की दरकार…*

 

छग/धमतरी
ज़िले में अवैध रेत उत्खनन का कार्य बेखौफ जारी है , सफेदपोश नेताओं और अधिकारीयों की मिलीभगत से महानदी का सीना छलनी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, सूत्र तो यह भी है कि रेत के खेल में संलिप्त लोग प्रति हाइवा कमीशन के आधार पर उत्खनन करते हैं और अवैध राजस्व की कमाई से अपनी व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्ध करते हैं जिसकी चर्चा पूरे जिला वासियों में है।


*रूद्री बैराज का अस्तित्व खतरे में…**
धमतरी जिला का गौरव रूद्री बैराज के पुल के उपर भारी वाहन प्रतिबंध का संकेत बोर्ड जगह जगह लगाया गया है लेकीन प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से ट्रैक्टरों की आवाजाही जारी है जिसपर जल संसाधन प्रबंधन संभाग 38, और रूद्री बैराज नियंत्रक ट्रैक्टर चालकों और अवैध रेत परिवहन पर प्रतिबंध लगाने में असहाय नज़र आ रहे हैं।

इस मामले में एसडीओ डी एस कुंजाम ने कहा कि की रूद्री बैराज के सुरक्षा के मद्देनजर ग्राम पंचायत,पुलिस, और खानिन विभाग को लिखित शिकायत और सूचन दिए हैं लेकिन ज़िम्मेदार विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हों रही है, जल संसाधन में स्टाफ की कमी है और जांच नाका को बंद करने पर ट्रैक्टर मालिक द्वारा शराब के नशे में गाली गलौच और धमकी देते है जिससे लगमा लगाने में असक्षम है,।

जानकारी मुताबिक अवैध रेत परिवहन में बैराज पार कराने का रकम वसूली जाने का भी आरोप है लेकीन एसडीओ ने इस आरोप को निराधार बताया है।

मामला साफ़ है की रेत माफिया और जिम्मेदार विभाग के सांठगांठ के चलते जीर्ण शीर्ण रूद्री बैराज को भी नही बक्श दे रहें हैं, विभागीय कार्यवाही नहीं होने से कृषि कार्यों में प्रयुक्त ट्रैक्टर, अवैध रेत के परिवाहन में प्रयुक्त हो रहें हैं,

बहरहाल मामले में देखना होगा कि जिला के गौरव रूद्री बैराज के अस्तित्व को बचाने हेतू क्या प्रयास करते हैं या यूं ही खुली छूट के चलते बैराज की छतिग्रस्त करने की छूट देते हैं…?.?.?..

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

ग्रामीणों को हो रही है खाद का समस्या भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 0 3 दिवस के अंदर मांग पूरी नहीं होगी तो करेंगे आंदोलन ।

सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 ऑनलाईन आवेदन के लिए वेबपोर्टल निर्माण का कार्य प्रगति पर।

hindmedianews

Breathe Season 3: क्या इस ट्वीट में अभिषेक बच्चन ने ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज़’ के तीसरे सीज़न का दिया हिंट?

Admin

इंटरनेशनल क्रिकेट में सुरेश रैना के 15 साल पूरे, लेकिन पहले मैच को नहीं करना चाहेंगे याद

Admin

Chunesh Sahu

अपराध करने व अवैध शराब बेचने वालो की खैर नहीं, 7लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

hindmedianews