hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

एक पेड़ मां के नाम” प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में किया गया वृक्षारोपण 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

पण्डरिया- वनांचल के शास. प्राथ. शाला केशलीगोड़ान में छत्तीसगढ़ राज्य में चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान ’एक पेड़ मां के नाम’ के तहत विद्यालय परिसर में अपनी मां के सम्मान में विद्यालय परिसर में कदंब, जामुन, आंवला, आम, अमरुद, कटहल करौंदा, नीम आदि फलदार और छायादार पौधा रोपण किया गया। इस अभियान अंतर्गत लगे पौधे जननी और जन्मभूमि के रिश्ते को एक नई पहचान देंगे। अपनी मां के नाम पौधरोपण जिस प्रकार मां हमें जीवन देती है, हमारा पालन पोषण करती है, वैसे ही प्रकृति भी हमारे लिए जीवनदायिनी है। इसकी सुरक्षा और संवर्धन हमारी जिम्मेदारी है। इस मुहिम से हम सभी को जुड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान जरूर देना चाहिए। प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे ने “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत पेड़ लगाने आग्रह किया गया। इस मानसून में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें। अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं। प्रदेश में एक पेड़ मां नाम का अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। हर इंसान पौधरोपण कर पुण्य कमा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र -छात्राएं, शिक्षक सत्येन्द्र नाथ प्रताप सिंह, लता चांदसे, तुलसी धुर्वे, मनोज धुर्वे, गणेश धुर्वे उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

नपं इंदौरी एवं जनपद पंचायत लोहरा में भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को विधायक भावना बोहरा ने दी बधाई 

hindmedianews

प्रेस रिपोर्टर क्लब बालोद के सदस्यों द्वारा क्लब का प्रथम बोर्ड प्रदर्शित किया गया है। यह हम सभी पत्रकार साथियों के लिए गर्व का क्षण है। आने वाले समय में प्रेस रिपोर्टर क्लब कार्यालय के उद्घाटन की प्रक्रिया भी शीघ्र ही पूर्ण होने जा रही है।

Chunesh Sahu

च्वाईस फीलिंग फॉर्म 13 मई तक करना होगा जमा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगरी में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिए  

Chunesh Sahu

गुंझेटा–केशलीखुर्द सड़क निर्माण का भूमिपूजन, ग्रामीणों में हर्ष

Sakshi Bansod

शिवकुमार बंजारे प्रधान पाठक “रचनाकार सम्मान” से हुए सम्मानित

hindmedianews

राहुल गांधी नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के संदेश को लेकर आज से फिर शुरू हुआ मुंगेली कांग्रेस का पद यात्रा

Chunesh Sahu