hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

भारतीय न्याय संहिता पर पी.जी. कालेज में हुआ कार्यशाला

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा,  शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा में आज केन्द्र सरकार के नए न्यायिक अधिनियम-2023 के प्रचार-प्रसार पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओं श्री संदीप कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.एस.चौहान ने की।
जिला पंचायत सी.ई.ओं. श्री संदीप अग्रवाल द्वारा विषय संबंधी व्याख्यान दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार ने विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिया गया। उन्होने भारतीय न्याय संहिता 2023 के विभिन्न बिंन्दूओं तथा नागरिक सुरक्षा साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख बिन्दूओं पर प्रकाश डाले। व्याख्यान के प्श्चात विद्यार्थियों के द्वारा किए गए प्रश्नो पर भी चर्चा की गई। प्रचार्य श्री चौहान ने इस कार्यशाला के आयोजन के उददेश्य एवं उपयोगिता पर अपने उद्बोधन दिए।
कार्यशाला पश्चात विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संयोजन श्री नरेन्द्र कुमार कुलमित्र सहायक प्राध्यापक हिन्दी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के रासेयो की महिला इकाई कार्यक्रम अधिकारी कविता कन्नौजे, पुरूष इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश चंदेल एवं एन.सी.सी. कार्यक्रम अधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारीगण, रासेयो के स्वयं सेवक, एन.सी.सी. कैडेटस महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएॅ उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

अवैध शराब परिवहन करने वाले अंतर्राज्यीय युवकों को रेंगाखर पुलिस ने धर दबोचा

hindmedianews

Chunesh Sahu

व्याख्याता कमलेश कुमार तिवारी को मिली पीएचडी की उपाधि धमतरी शिक्षा विभाग में हर्ष

Chunesh Sahu

लकड़ी तस्करों पर वनमण्डल कवर्धा की बड़ी कार्यवाही, 61 नग चिरान साल बरामद 

hindmedianews

गुरु बाबा घासीदास जयंती पर पंडरिया में भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय उल्लास में झूमा सतनामी समाज

Sakshi Bansod

8300 रुपए व 52 परी के साथ जुआड़ी गिरफ्तार

hindmedianews