hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पंडरिया में लॉटरी के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया की गई पूर्ण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया: स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पंडरिया में दिनांक 15 मई को लॉटरी के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की गई । कलेक्टर जिला कबीरधाम एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद विद्यालय संचालन समिति और जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम के आदेशानुसार अंग्रेजी माध्यम में कक्षा पहली के 50 सीटों पर और अन्य कक्षाओं के रिक्त सीटों पर लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया इस अवसर पर नायब तहसीलदार संजय मौधिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जी पी बनर्जी ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी पंडरिया श्री कोमल ठाकुर ,बीआरसीसी अर्जुन चंद्रवंशी एवं पालकों तथा शिक्षकों की उपस्थिति में बालक एवं बालिकाओं का चयन अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं के लिए किया गया।
कक्षा 1 ली के 50 सीट में से 25 सीट पर बालकों का चयन किया गया और 25 सीट पर बालिकाओं का चयन किया गया।इसमें से 25% सीट पर आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े तबके के लोगों के बच्चों का चयन प्राथमिकता के आधार पर किया गया। लाटरी के माध्यम से पूर्णतः पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया पर पालकों ने संतोष जताया। चयनित बच्चों के दस्तावेजों का सत्यापन 16 मई से 22 मई तक किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

*घंटी ठक्कर खेला रहा है ऑनलाईन सट्टा….* अब तक कोई कार्यवाही नहीं…. *पुलिस प्रशासन की हो रही थू.थू…*

Chunesh Sahu

आज गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय कुंवर सिंह जी गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम हल्दी में सेन समाज सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन किया।*

Chunesh Sahu

*अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम चीरचार में लगभग एक करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी*

Chunesh Sahu

पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के विद्यालयों में बीईओ दयाल का औचक निरीक्षण….!

अजय महंत

करोड़ों रामभक्तों के आस्था और कारसेवकों के संघर्ष का विराट स्वरूप और प्रतीक है राम मंदिर : भावना बोहरा

hindmedianews

जिले में वजन त्यौहार का आज से आगाज, नौनिहालों के पोषण स्तर की ली जा रही जानकारी ।

hindmedianews