hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बोर्ड परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव की रोक थाम के संबंध में दसवीं ,बारहवीं के छात्र छात्राओं व पालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पंडरिया में बोर्ड परीक्षा परिणाम से होने वाले तनाव से निजात पाने व समस्या न हो इस विषय पर कक्षा दसवीं और बारहवीं के बच्चों तथा पालकों की बैठक आयोजित की गई । जिसमें परीक्षा परिणाम से पूर्व और परीक्षा परिणाम के बाद उत्पन्न निराशा और अवसाद की स्थिति बच्चों में निर्मित ना हो सके ,इसके लिए उपस्थित पालकों से चर्चा की गई । अपेक्षा अनुरूप परीक्षा परिणाम न आने पर बच्चों के मन में निराशा की भावना पैदा होती है। और यदि इस समय पालक उनका साथ ना दें, तो वे अवसाद ग्रस्त भी हो सकते हैं । जिसकी परिणति अत्यंत घातक हो सकती है इसलिए पालकों को सलाह दी गई की बच्चों के परीक्षा परिणाम को लेकर उनके ऊपर ज्यादा दबाव न बनाएं और परिणाम अनुकूल न आने पर उनसे स्वाभाविक और प्रेमपूर्ण व्यवहार करें। साथ ही उन पर लगातार ध्यान देने की आवश्यकता है कि वे निराशा की स्थिति में कोई गलत कदम ना उठा लें। उपस्थित पालकों को एस सी ई आर टी रायपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम की क्लिपिंग्स भी दिखाई गई, जिसमें मनोचिकित्सकों के द्वारा तनाव प्रबंधन के संबंध में महत्वपूर्ण और उपयोगी सलाह दी गई। 
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों तथा कक्षा दसवीं और बारहवीं के बच्चों के साथ ही पालकगण भी उपस्थित रहे प्रमुख रूप से सभी विद्यालयीन शिक्षक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम पंडरिया सहित प्राचार्य जी आर साहू का मधुर सहयोग रहा।

संबंधित पोस्ट

ग्राम तितुरगहन में दो दिवसीय रामधुनी गायन वादन एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया

Chunesh Sahu

*ट्रीबर कार में अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे एक आरोपी को थाना मगरलोड पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार* *आरोपी के कब्जे 42 पौवा देशी प्लेन शराब,197 पौवा देशी मशाला शराब, एवं एक प्रयुक्त ट्रीबर कार जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

Chunesh Sahu

*फ़ोरबाइनरी टेक्नोलॉजीज द्वारा बनारस के बीएचयू यूनिवर्सिटी में कंपनी के डेवलमेंट हेड अलंकृत शर्मा ने किया प्रोफेशनल कांफ्रेंस* 

Chunesh Sahu

कबीरधाम जिले में ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

Sakshi Bansod

प्रधान पाठक पर मध्यान्ह भोजन में काँटामारी का आरोप , कलेक्टर से हुई शिकायत

hindmedianews

कबीरधाम पुलिस में पदोन्नति समारोह: रूप रामपटावी बने उप निरीक्षक

Sakshi Bansod