hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

चारामा मचान्दुर को हराकर देवरी बालोद की टीम रही विजेता, शानदार दसवां वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता ग्राम,चिटौद में हुआ आयोजन,

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

चारामा मचान्दुर को हराकर देवरी बालोद की टीम रही विजेता,
शानदार दसवां वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता ग्राम,चिटौद में हुआ आयोजन,

 

बालोद .गुरुर… जिले के गुरूर तहसील क्षेत्र के सीमा क्षेत्र ग्राम पंचायत चिटौद में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें विजेता बनी देवरी बालोद की टीम ,सुनता संगठन समिति, के तत्वधान में चिटौद में लगातार 10 वा वर्ष एक दिवसीय दिन रात कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया | जिसमे ग्राम देवरी बालोद की टीम विजेता बनी | शुभारम्भ में मुख्य अतिथि गोलू रनसिंह ( पुट्टू ढाबा ) अध्यक्षता श्रीमती कुमारी साहू (सरपंच) और श्री सुरेन्द्र तिवारी अधिवक्ता, रमेश प्रसाद जोगी ,जीतेन्द्र साहू ( सोनहा बादर) पुरुषोत्तम सिन्हा , ईश्वरी कुमार सिन्हा शिक्षक , रामचरण फुटान शिक्षक, परमेश्वर धीमर , बिरेन्द्र निषाद , रूपराम नागवंशी सेनि शिक्षक के द्वारा भगवान बजरंग बली की पूजा अर्चना के पश्चात् कबड्डी प्रतियोगिता का शुरुवात हुआ | इस आयोजन में प्रथम पुरुस्कार 10 हजार रुपया और द्वितीय पुरुस्कार 7 हजार रुपया , तृतीय पुरुस्कार 5 हजार रुपया और चतुर्थ पुरुस्कार 3 हजार रुपया रखा गया था |
कबड्डी प्रतियोगिता में लगभग 75 टीम भाग लिए थे | कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जय नरेश्वर धाम देवरी (बालोद) की टीम रही जो फ़ाइनल मैच में मचांदुर चारामा को 13 अंको से परास्त किया | और द्वितीय स्थान मचांदुर ( चारामा ) की टीम उपविजेता बनी | तीसरा स्थान कंवर ( बालोद ) की टीम रही और चतुर्थ पुरुस्कार बोलबम तरसिवा ( धमतरी ) की टीम ने जीती | सभी विजेता खिलाडियों को मैडल से सम्मानित कर पुरुस्कार राशि और शील्ड प्रदान किया | इसके साथ साथ विशेष पुरुस्कार में बेस्ट रेडर का ख़िताब शुभम निर्मलकर देवरी ( बालोद ) को मिला तथा बेस्ट कैचर का अवार्ड नीलू कंवर ( बालोद ) को मिला और बेस्ट आलराउंडर का पुरुस्कार प्रताप मचांदुर
(चारामा) को मिला तथा बेस्ट दर्शक का पुरुस्कार महिला वर्ग में श्रीमति कुंती बाई टांडे को मिली और पुरुष वर्ग में बेस्ट दर्शक का अवार्ड ईश्वर नेताम और बिदेश्वर निषाद को मिला | कबड्डी प्रतियोगिता का समापन सोमवार को दोपहर 2 बजे हुआ | जिसमे मुख्य अतिथि श्री रूपराम नागवंशी सेनि शिक्षक और अध्यक्षता परस राम साहू , विशिष्ठ अतिथि श्री लोकेश कुमार साहू , हेमलाल ठाकुर, गौरव यादव, द्वारिका साहू, जनक ठाकुर, तुलाराम साहू, सुकालू राम फुटान उपस्थित थे | समापन समारोह के मुख्यअतिथि सम्मानीय रूपराम नागवंशी जी ने कहा की खेल मानव जीवन का महत्वपूर्व हिस्सा है, स्वच्छ जीवन जीने के लिए व्यक्ति को खेलना बहुत जरुरी है , खेल से शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है और खेल से शारीरिक और बौद्धिक विकास होती है | कबड्डी प्रतियोगिता सफल रूप से संपन्न हुआ जिसमे आयोजक समिति सुनता संगठन के ओमप्रकाश ठाकुर, हेमांशु यादव, दुष्यंत निषाद, योगेश साहू, नागेश निषाद, भूपेश साहू, हुलाश ध्रुव, बबलू नेताम, कृष्णकांत नागवंशी, एस कुमार यादव, एवं सभी सदस्यों का योगदान रहा | कार्यक्रम और कबड्डी का संचालन लोकेश कुमार साहू और पंकज साहू ने किया |

संबंधित पोस्ट

विधायक भावना बोहरा ने दिए जनपद पंचायत पंडरिया व नगर पंचायत पांडातराई अधिकारियों को निर्देश,विकास कार्यों की समीक्षा कर तय समय पर करें पूर्ण 

hindmedianews

परिक्षेत्रीय साहू समाज कलंगपुर द्वारा भक्त माता कर्मा की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाया गया,

Chunesh Sahu

दल्ली राजहरा नगर की जनता लगातार विद्युत कटौती से परेशान हुई लामबंद करेगी मुख्यमंत्री से शिकायत 

Chunesh Sahu

शक्कर कारखाना प्रशासन के मनमानी से श्रमिकों में नौकरी जाने का खौफ

Sakshi Bansod

टेस्ट, ट्रीट, टॉक’ मॉडल से कबीरधाम में एनीमिया उन्मूलन अभियान तेज “एनीमिया मुक्त भारत” की ओर कबीरधाम के बढ़ते कदम, 350 से अधिक महिलाओं को मिला स्वास्थ्य प्रशिक्षण

Sakshi Bansod

बालोद में बनेगा 400 सीटर ऑडिटोरियम, नालंदा परिसर भी बनेगा ,,,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को बालोद के जुंगेरा में हुए उपस्थित, ,, 141 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण

Chunesh Sahu