hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़शिक्षा

संकुल केंद्र कंडेल में संपन्न हुआ एसएमसी और एसएमडीसी प्रबंधन प्रशिक्षण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

छग/धमतरी

आज दिनांक 1 मार्च 2024 को संकुल केंद्र कंडेल विकासखंड धमतरी, जिला धमतरी में संकुल प्राचार्य श्री राहुल सिंह नेताम के मार्गदर्शन में संकुल स्तरीय एसएमसी एवं एसएमडीसी प्रशिक्षण हुआ। जिसमें मास्टर ट्रेनर श्री दयाशंकर सिन्हा संकुल समन्वयक एवं कुलेश्वर सिंह ध्रुव द्वारा प्रत्येक शाला के सचिव एवं अध्यक्ष सहित समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया । उक्त प्रशिक्षण में एसएमसी के गठन स्थानीय स्तर पर शालाओं के बेहतर प्रबंधन हेतु सुझाव | दिशा निर्देश प्रबंधन की जवाब देही, अपनी क्षमता पहचाने, समिति की संरचना, जवाबदेही, बैठकों का आयोजन सुझाव, एजेंडा, स्वॉट एनालिसिस, संसाधन सुविधा हेतु भूमिका, चित्र पर चर्चा बातों बातों में तथा आओ कहानी बनाए जैसी गतिविधियों की गई। साथ ही संकुल समन्वयक ने बताया कि स्कूली शिक्षा में शाला प्रबंधन समिति एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

परंतु अभी भी इस कड़ी के क्षमता विकास पर उतना ध्यान नहीं दिया गया है। किसी भी कार्यक्रम की सफलता के लिए उस कार्यक्रम से जुड़े हुए ग्राहियों को कार्यक्रम के क्रियान्वयन में बराबर का भागीदार बनना चाहिए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पंचायती राज के अंतर्गत शालाओं के प्रबंधन की जिम्मेदारी पूरी तरह से साल प्रबंधन समिति को दी गई है। इस समिति में स्थानीय लोग भी विशेष कर ऐसे लोग जिनके बच्चे उसे स्कूल में पढ़ते हैं उनको ही शामिल किया गया है। किसी भी कार्यक्रम में संस्था या समितियां तो बन जाती है पर यदि वास्तव में कार्यक्रम को सफल बनाना है तो इन समितियां को अपना काम ठीक से करने हेतु तैयार करना होगा।

उन्हें अपने कर्तव्य एवं अधिकारों की स्पष्ट जानकारी देनी होगी। इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण रखा गया था। उक्त प्रशिक्षण में संकुल समन्वयक श्री दयाशंकर सिन्हा रविंद्र यादव,श्रीमती श्याम कुमारी गौतम, महेश्वर साहू, गौतम राम, पति राम ढीमर, योगेश्वर साहू, धनीराम, आशीष भगवान दिन मछिंद्र छोटेलाल कुर्रे श्रीमती सुशीला रावत मन्नू लाल साहू, डेरहा राम जोशी, कुलेश्वर ध्रुव, लोकेंद्र कुमार धीवर, मोहन खांडे, विष्णु राम टोंडे, एवम आर पी साहू उपस्थित थे ।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

ग्राम नेवासपुर मे जमीन विवाद को लेकर हुये हत्या के फरार आरोपी विमल सप्रे एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार

rakeshbhaskar

कहा-सुनी, हक और मर्यादा,तेलीबांधा प्रकरण के बाद छत्तीसगढ़ में नामकरण विवाद पर गरमाई बहस

Sakshi Bansod

कबीरधाम के कुंडा में दादी अम्मा, जिन, शैतान,जादू टोना और करंजस के अस्पताल

hindmedianews

लोकतंत्र बचाने की अपील लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ से ,आदर्श आचरण संहिता की उड़ती रही धज्जियाँ ,निर्वाचन विभाग मौन- विजय शर्मा

hindmedianews

मनखे मनखे एक समान का नारा बाबा गुरु घासीदास ने दिया -कविता योगेश बाबर कविता बाबर व आनंद पवार करेठा में बाबा घासीदास जी की 266 वी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए

Chunesh Sahu

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, खेल सुविधाओं के विस्तार पर गंभीर चर्चा

Sakshi Bansod