hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

बिचौलियों और व्यापारियों का धान खपत रोकने प्रशासन हाई-अलर्ट

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कलेक्टर ने बैठक लेकर जिले के कवर्धा, बिरनपुरकला, सराईसेत, सोनपूरी सहित अन्य धान खरीदी केन्द्रों के लिए राजस्व, उपपंजीयन, खाद्य सहित अन्य अमले को अलर्ट करने के निर्देश दिए, प्रत्येक टोकन की गहन जांच करने के सख्त निर्देश दिए
कवर्धा,  खरीफ विपणन 2023-24 में धान नहीं बेच पाए किसानों को समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए अतिरिक्त 4 फरवरी तक राज्य शासन ने धान खरीदी का समय सीमा बढ़ा दिया है। बढ़े समय सीमा में वास्तविक किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा और परेशानियां ना हो इसके लिए प्रशासन सजग है, वहीं इस बढ़े हुए समय में बिचौलिया और व्यापारियों को धान रोकने के लिए जिला प्रशासन हाई-अलर्ट हो गया है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बुधवार देर शाम खाद्य, उपपंजीयक, जिला विपणन और जिला सहकारी केन्द्रीय बैठक की संयुक्त बैठक लेकर आगमी 4 फरवरी तक होने वाले धान खरीदी की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले के ऐसे धान खरीदी केन्द्र जहां 1 फरवरी के लिए सर्वाधिक धान का टोकन जारी हुए है, ऐसे धान खरीदी केन्द्रों की गहनता से समीक्षा की। उन धान खरीदी केन्द्रों में उपार्जन केन्द्र कवर्धा, बिरपुरकला, सोनपरी रानी, सराईसेत, सहित अन्य धान खरीदी केन्द्रों में टोकन धारी किसानों की जानकारी ली गई। यहां बताया गया कि 1 फरवरी के लिए 478 किसानों द्वारा 950 टन की धान खरीदी के लिए टोकन जारी किए गए है। बैठक में यह भी बताया गया कि चालू खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में पिछले वर्ष 22-23 की तुलना में तीन हजार ज्यादा किसानों ने अपना धान समर्थन मूल्य पर बेच लिया है।
कलेक्टर श्री महोबे ने जिले के प्रत्येक धान खरीदी केन्द्रों में 1 फरवरी के लिए धान खरीदी के लिए कटने वाले टोकन की विस्तृत जानकारी लेते हुए उन सभी धान उपार्जान केन्द्रों में विशेष गोपनीय ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वास्तविक टोकन धारी किसानों को उनके शेष धान विक्रय में किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानियां और समस्या नहीं आनी चाहिए। अगर किसानों के टोकन की आड़ में कोई अन्य व्यक्ति, बिचौलिया और व्यापारियों के धान खपाने की तैयारी की जा रही है ऐसे लोगों को लिए अलर्ट रहे। कलेक्टर ने शेष चार दिनों तक कटने वाले धान का टोकन के आधार पर संबंधित किसानों के गिरदावरी से मिलान करने और उनके वतर्मान खेती का भौतिक परीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने सेवा सहकारी समिति बोदा (तरेगाव जंगल) के धान खरीदी केंद्र प्रभारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर की सेवा समाप्ति करने सहित धान वसूली करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले के धान उपर्जान केन्द्रों में धान खरीदी के कार्यों में गड़बडी, अनियमिता से संलिप्त कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट के बाद उन सभी का सेवा समाप्त करने के लिए उपपंजीयक विभाग को आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर ने बोडला विकासखण्ड के सेवा सहकारी समिति बोदा (तरेगाव जंगल) के धान खरीदी केंद्र प्रभारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर की सेवा समाप्ति करने सहित उन लोगां से धान वसूली करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि धान उपर्जान केन्द्र में धान का स्टॉक पंजी तथा धान का भौतिक सत्यापन करने पर वहां तीन हजार तीन सौ क्विंटल धान मौके पर नहीं मिला। समर्थन मूल्य के आधार पर धान की किमत लगभग 72 लाख रूपए का आंकलन किया गया है। कलेक्टर ने इस कार्य में संलिप्त सेवा सहकारी समिति बोदा (तरेगाव जंगल) के धान खरीदी केंद्र प्रभारी श्री रमेश मरावी और डाटा एंट्री ऑपरेटर साधराम पटेल की सेवा समाप्ति करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए है। साथ ही उन लोगों से धान अथवा राशि वसूली की कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। बैठक में बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर 11 सेवा सहकारी समिति के 28 समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर पर कार्रवाई की है। इसमें एक समिति प्रबंधक पर एफआईआर, एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को सेवा से पृथक, दो समिति प्रबंधक और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को निलंबित और 23 समिति प्रबंधक और डाटा एंट्री ऑपरेटर को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने संबंधित धान खरीदी केन्द्रों के नोडल अधिकारियों को भी शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।
अब तक 5 लाख 90 हजार 336 मी. टन की खरीदी
कलेक्टर श्री महोबे ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 धान खरीदी की समीक्षा की। बैठक में जिला विपणन अधिकारी श्री टिकेन्द्र राठौर ने बताया कि अब तक कबीरधाम जिले के 108 धान उर्पाजन केन्द्रों के माध्यम से 5 लाख 90 हजार 336 मी. टन की धान खरीदी कर ली गई है। 31 जनवरी की स्थिति में जिले के 1 लाख 9 हजार 592 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी कर ली गई है। जो कि पिछले वर्ष की तुलना में अब तक 3 हजार ज्यादा किसानों ने धान बेंच लिया है। बैठक में बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए जिले में 1 लाख 19 हजार 494 किसानों का पंजीयन किया गया है। उनका कुल रकबा 1 लाख 25 हजार 788.92 हेक्टेयर है। पंजीयन धान हेक्टेयर की तुलना में 1 लाख 20 हजार 652 हेक्टेयर की धान खरीदी कर ली गई है। जिले में 5 लाख 90 हजार 336 मी. टन की धान खरीदी की गई है। उर्पाजन केन्द्रों से लगातार धान उठाव चल रही है। अब तक 4 लाख 5 हजार 360 मी.टन धान उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 3 लाख 75 हजार धान का उठाव कर लिया गया है।

संबंधित पोस्ट

जिला पंचायत के सामान्य सभा बैठक में जन कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा ,उचित मूल्य की दुकान से समय-सीमा मे हो खाद्यान्न का वितरण 

Sakshi Bansod

प्रेस रिपोर्टर क्लब बालोद के सदस्यों द्वारा क्लब का प्रथम बोर्ड प्रदर्शित किया गया है। यह हम सभी पत्रकार साथियों के लिए गर्व का क्षण है। आने वाले समय में प्रेस रिपोर्टर क्लब कार्यालय के उद्घाटन की प्रक्रिया भी शीघ्र ही पूर्ण होने जा रही है।

Chunesh Sahu

राज्यपाल रमेन डेका के हाथों लोकभवन में सम्मानित हुए शिवकुमार बंजारे

hindmedianews

श्री विष्णुदेव साय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ ऐतिहासिक पल के गवाह बने जिलेवासी श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने ली उप मुख्यमंत्री की शपथ

Chunesh Sahu

* *नशे के विरूद्व बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।* * *अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते गांजा तस्कर गिरफ्तार ।*

Chunesh Sahu

MLA भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिली रफ्तार, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति

hindmedianews